गढ़वाः गढ़वा नगर परिषद चुनाव को ले राजनीतिक तापमान उफान पर है। विशे
षकर भाजपा तथा राजद के बीच वाक युद्व चरम पर पहुंच गया है। गिरिनाथ सिंह के द्वारा भाजपा पर काम नहीं करने के आधार पर वोट नहीं मांगने के अधिकार रखने के बयान पर भड़के भाजपा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी आज खुद सामने आए। श्री तिवारी ने चुनाव कार्यालय में विधिवत पत्रकार वार्ता आयोजित कर गिरिनाथ सिंह के द्वारा उठाए गए सवाल पर विशेषकर नियोजन नीति पर खुलकर बोला वहीं निर्वतमान अध्यक्ष पिंकी केषरी के पति संतोष ने तो माने आपा ही खो दिया है। उन्होंने तिलिमिलाए अंदाज में राजद सूप्रिमों लालू प्रसाद यादव तक को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि लालू पहले जेल से तो निकले फिर चुनाव लड़ेगे। इधर विधायक ने भी विकास नहीं करने के गिरिनाथ सिंह के आरोप का जबाब उनके विधायक कोटे से कराए गए अपने निजी शिक्षण संस्थान का काम का हवाला देकर घेरने की कोशिस करते हुए किया । जिसमें उन्होंने गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के मामले पर गिरिनाथ सिंह पर बड़ा अटैक कहा कि शिक्षा माफिया तथा भू माफिया भाजपा की सरकार आने पर दुबक गए हैं । यहां तक कि विधायाक ने ब्राह्मण के मुद्दे पर गिरिनाथ सिंह को जबाब देते हुए भोला दुबे के मौत के गड़े मुर्दे को उखाड़ने की कोशिष किया । पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक श्री तिवारी ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिद्व कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा । उन्होंने कहा कि पिंकी केशरी पर जो भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था वह विभागीय जांच में झुठा साबित हो चुका है। लगे हाथ विधायक श्री तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि गाय का खटाल हम विधायक कोटा से नहीं खोल रहे है। तात्पर्य यह कि गढ़वा नगर परिषद चुनाव को ले भले ही राजद व भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कोइ दुसरा लड़ रहा हो मगर यह लड़ाइ पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह तथा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के बीच बनता जा रहा है। हालांकि विधायक श्री तिवारी ने झामुमो के मिथिलेश पर भी आज पत्रकार वार्ता के दौरान परोक्ष रूप से यह कहते हुए अटैक किया है कि साइबेरियन पक्षी की तरह आते है और मछली खाकर चले जाते है। ऐसे साइबेरियन पक्षी से गढ़वा की जनता पुरी तरह से वाकिफ है।
गढ़वा नगर परिषद चुनाव को ले गरमाया राजनीति भाजपा के विधायक तथा राजद के पुर्व विधायक गिरिनाथ में ठनी
प्रकाशित तिथि -
April 08, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment