मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में पुराने विवादित भुमि में हो रहे बोरिंग को रोकने पर एक पक्षीय लोगों ने गड़ासे से मारकर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।इनमे घायल कुसुम चौधरी एवं उसके पुत्र कुलदीप चौधरी, कामेस्वर चौधरी तथा बसन्त चौधरी को मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया।जबकि गंभीर रूप से जख्मी कामेस्वर एवं कुसुम को बेहतर चिकित्सा के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।घायलों ने बताया कि काबेदिन खान एवं उसके तीन पुत्रों नूर आलम खान, ताहिर आलम एवं मकबुल खान ने गड़ासे से मारकर हत्या करने की कोशिस की।हम लोगों का कसुर मात्र इतना था कि विवादित भुमि में इन लोगों को हम लोगो ने बोरिंग कराने से रोकने की कोशिस की।हम लोगों ने कहा कि यह हमारी भूमि है।जब तक इसका मामला कोर्ट में चल रहा है तब तक इसमे बोरिंग नही किया जाय।इसपर गुसाये उपरोक्त सभी लोगों ने गड़ासे लेकर हम लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।भगवान भरोसे हम लोग बच गए।
भुमि विवाद में हुई मारपीट में चार घायल
प्रकाशित तिथि -
April 05, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment