रूद्राभिक के पश्चात यज्ञशाला मे सभी श्रद्धालुओ के द्वारा समापन यज्ञ किया गया। इसके बाद गायत्री परिवार से दीक्षा संस्कार का आयोजन किया । दीक्षा संस्कार मे कुल 10लोगो ने दीक्षा प्राप्त किया। इसके बाद नामकरण , अन्नप्राशसण, विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन किया गया। इसके बाद समापन में आए गए हरिद्वार के विद्वान टोली को साल और माला पहनाकर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी व राजेश प्रताप देव के स्वागत किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गायत्री परिवार के सदस्यो द्वारा सामुहिक जाप व प्रज्ञा योग तथा व्यायाम कराया गया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी, राजेश प्रताप देव, समूह के अनिल अग्रवाल, समेंत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थें।
हरिहरपुर के मेरौनी में शिवलिंग का हुआ प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गयी कलश यात्रा
कांडी: हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मेरौनी गांव में रविवार को मुख्य सड़क स्थित शिव चबुतरा पर शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इससे पूर्व शिक्षक वशिष्ठ तिवारी के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों कि संख्या में महिला व पुरूषों ने कलश यात्रा निकाला। सभी कलश धारियों ने गाजे बाजे के साथ पैदल पांव नगर भ्रमण करते हुए सोन नदी पहुँचे जहां पर सभी कलश धारियों ने स्नान के पश्यचात विद्वान पंडीतों द्वारा कलश को वैदिक मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित कर कलश में जल भरवाया गया। तत्पश्चात हर हर महादेव के जय घोष के साथ सभी श्रध्दालु भक्त शिव चबूतरे पर कलश को स्थापित किया। शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा पंडीतों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण से भक्ति मय वतावरण बना हुआ है ।


No comments:
Post a Comment