रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एनएच 75 पर पलटा स्कार्पियो गाड़ी |







-विभिन्न इलाकों मे बुधवार के शाम सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं |घायलों मे आठ की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं |जिनका इलाज जिला और जिला के बाहर के अस्पतालों मे किया जा रहा है |जानकारी के मुताबिक पहली घटना साढ़े सात बजे रात को रमना एसबीआई शाखा के सामने एनएच 75 पर बोलेरों और मोटरसाइकिल की टक्कर मे रमना भगत सिंह चौक निवासी मोटरसाइकिल चालक गोलू कुमार गुप्ता (20 वर्ष ) पिता विजय साह गंभीर रूप से घायल हो गया है |बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है |दुसरी घटना रात्रि नौ बजे के आसपास मड़वनिया पंचायत भवन के समीप एनएच 75 पर घटी जिसमें कमाण्डर गाड़ी व टेम्पो के टक्कर मे कमाण्डर सवार भवनाथपुर के बुका निवासी 40 वर्षी गुड्डू राम की मौत घटना स्थल पर हो गई |जबकि बारह लोग घायल हो गए |मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कलीम अख्तर खान ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन और शव को कब्जे मे लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया |वही तीसरी घटना मझिआंव - कांडी मुख्य पथ पर लमारी मोड़ के समीप घटी जिसमें रमना थाना क्षेत्र के सपही निवासी 30 वर्षीय सुनील रजवार की मौत मौके पर हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए |सभी लोग बहियार कला से तिलक चढ़ाने कांडी जा रहे थे |इसी बीच लमारी मोड़ पर सामने से आरहे मोटरसाइकिल को बचाने मे अनियंत्रित होकर पलट गई |चौथी घटना गुरुवार के सुबह लगभग आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमना के समीप एनएच 75 पर गुरुवार के सुबह घटी जिसमें मोटरसाइकिल चालक को बचाने मे स्कार्पियो मुख्य पथ पर हवा मे गोता लगाते हुए पलट गई जिसमे चार लोग घायल हो गए |घायलों का इलाज रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया गया |स्कार्पियो सवार गढ़वा रोड़ से बभनी (उत्तर प्रदेश )वापस हो रहे थे |
-ये हुए हैं घायल -
-बुधवार और गुरूवार को हुए सड़क दुर्घटना में सोलह लोग घायल हो गए हैं |जानकारी के मुताबिक मड़वनिया पंचायत भवन के समीप घटी कमांडर व टेम्पो की टक्कर मे बारह लोग घायल हुए हैं जिसमे बैजनाथ उरांव,अंजेश कुमार (दोनों विरबंधा)शिवम कुमार ,अनिल कुमार,बाला राम ,विनय राम (चारो बहियार कला ),विश्वनाथ राम -पतरिया कला ,दिलिप कुमार -विढ़मगंज, कन्हाई राम -सुंडी, गंभीर रुप से घायल है जबकि रामप्रवेश उरांव -उदयपुर, रामगति राम -छतरपुर, बिक्की कुमार -बहियार कला को मामुली चोट पहुंची है वही मझिआंव -कांडी रोड़ मे घटी घटना मे बुधन रजवार, उमेश रजवार व सत्येन्द्र रजवार घायलों मे शामिल है |जबकि गुरुवार के सुबह रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने सड़क दुर्घटना में दिनदयाल दिक्षिंत,दिनेश दिक्षिंत ,उमेश पाडेय सभी बलरामपुर छतिसगढ़ तथा वेदनरायण पाडेय भभनी उत्तर प्रदेश शामिल हैं |सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज के बाद इनके छोड़ दिया गया है |
-तेज रफ्तार और ट्रैफिक रुल का उलंघन बना घटना का कारण -
-इन सभी सड़क दुर्घटना के पिछले तेज रफ्तार और ट्रैफिक रुल उलंघन कारण बताया जा रहा है |शायद लोग निर्धारित गति और ट्रैफिक रुल के दायरे में चलते तो शहनाई की धुन मातमी धुन मे तबदील नही होती |प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक शादी विवाह का लगन होने के कारण सड़कों पर वाहनों का रफ्तार बड़ गया है जल्दी पहुंचने के आपाधापी में लोग नियमों को तोड़ कर वाहन चला रहे हैं जो घटनाओं का कारण बन रहा है |लोगों का कहना है कि कही है बड़े वाहन की गति तेज थी तो कही मोटरसाइकिल चालक नियम विरुद्ध चल रहा है |वही रात में चल रहे मालवाहक वाहनों द्वारा डिपर का प्रयोग नही करना भी दुसरे वाहन चालको के लिए खतरा साबित हो रहा है |इस संबंध में यातायात निरिक्षक शंभू गुप्ता का कहना है कि सड़क पर चलने वाले सभी वाहन और चालको को यातायात नियमों का अनुपालन करना चाहिए ताकि कम से कम दुर्घटना हो |अगर नियमों के विरुद्ध वाहन परिचालन करते पाया गया तो गाड़ी जब्त करते हुए चालक और मालिक दोनों पर कार्रवाई किया जाएगा |

No comments:

Post a Comment