गढ़वा: गढ़वा जिला परिषद तथा नगर उंटारी नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का कल मतगणना से इबीएम के द्वारा किष्मत का पिटारा खेलने की मतगणना की तैयारी पुरी कर ली गयी हैै । मतों की गिनती कल शुक्रवार को एसएसजेएस नामधारी काॅलेज परिसर प्रातः आठ बजे से प्रारंभ होगी। नगर परिषद गढ़वा तथा नगरउंटारी नगर पंचायत के मतों की गिनती के लिए कुल छह काउंटिंग हाॅल बनाये गये हैं। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दीं।
उपायुक्त ने बताया कि मतों की गिनती के लिए बनाये गये कुल छह काउंटिंग हाॅल में दस-दस टेबल लगाये जायेंगे। साथ ही इस स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गये हैं। गढ़वा नगर परिषद के मतों की गिनती तीन हाॅल में तथा नगरउंटारी नगर पंचायत के मतों की गिनती तीन हाॅल में की जाएगी। इसमें एक हाॅल मे अध्यक्ष पद, दुसरे में उपाध्यक्ष पद तथा तीसरे में वार्ड पार्षद के मतो गिनती की जाएगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक राउण्ड के मतों की गिनती की घोषणा की जाएगी तथा विजयी प्रत्याशियों को उक्त स्थल पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि मतों के टाई होने पर इसका फैसला लाॅटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए प्रावधान के अनुसार ए-4 पेपर के माध्यम से लाॅटरी निकाली जाएगी।


No comments:
Post a Comment