मझिआंव: मझिआंव में घटी दो अलग अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए।पहली घटना मझिआंव गढ़वा मुख्य पथ पर आमर गांव में हुई। जिसमें अज्ञात अपाची मोटरसाइकिल सवार ने संजय कुमार पांडेय के सात वर्षीय पुत्र आयुष को धक्का मारकर घायल कर दिया।उसे तत्काल रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया।दुसरी घटना बरडीहा मुख्य पथ पर अखौरी तहले मोड़ पर हुई।एक कमाण्डर जीप ने दो मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो गया।दोनो घायल पलामू जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र के कुलिया गांव निवासी शशि कुमार एवं सत्यनारायण साव को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल में लाकर भरती कराया। सत्यनारायण की की हालत गंभीर बताते हुए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।घायलों ने बताया कि वे घुरुआ गांव में अपने मौसा के घर जा रहे थे।इसी दौरान दुसरे साइड से आकर कमांडर जीप चालक ने धक्का मार दिया और फरार हो गया।
दो अलग अलग दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल ,एक गंभीर
प्रकाशित तिथि -
April 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Palamu News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment