गढ़वा: नगर निकाय चुनाव के तहत जिला मुख्यालय गढ़वा में नगर परिषद तथा नगरउंटारी में नगर पंचायत का चुनाव सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में गढ़वा में 67 प्रतिशत तथा नगरउंटारी में 68 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इस चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने जिला मुख्यालय गढ़वा तथा नगरउंटारी के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहंुचकर मतदाताओं से अपना मत देने तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं के बीच गढ़वा नगर परिषद व नगरउंटारी नगर पंचायत के मतदान के दौरान भारी उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को लम्बी कतार में खड़े होकर वोट देने के लिए इन्जार करने का सिलसिला जो शुरु हुआ वह दोपहर बारह बजे तक जारी रहा। पूर्वाहन 11 बजे तक गढ़वा में मतदान 32 प्रतिशत तक पहंुच गया था वहीं नगरउंटारी में मतदान का प्रतिशत 30 प्रतिशत का आंकड़ा छु चुका था। तेज धुप के बावजुद भी मतदान केन्द्रों पर दोपहर में मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गयी जिसमें पुरुष, महिला व युवा मतदाता के साथ विकलांग व बुजुर्ग मतदाता भी वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों तक पहंुचे। उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी तथा पर्यवेक्षकों द्वारा शान्तिपूर्ण व फेयर पोल के लिए अधिकांश मतदान केन्द्रों तक निरीक्षण करते देखा गया। मतदान के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच गर्मागर्म बहस भी कई मतदान केन्द्रों पर देखा गया किन्तु पुलिस की तत्परता से सहिजना प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को शांत कर दिया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का व्यापक इंतजाम सभी मतदान केन्द्रों पर देखा गया। दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाकर्मी एवं पेट्रोलिंग पार्टी भी मतदान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी करते देखे गये। ईवीएम से वोटिंग के चलते मतदाताओं को वोट देने में भी काफी आसान अनुभव होता महसुस किया गया। मतदाता वार्ड पार्षद, उपाध्यक्ष तथा अध्यक्ष तीनों पद के लिए बारी-बारी से आसानी से मतदान कर मतदान केन्द्रों से उत्साहित होकर देखे जा रहे थे। हालांकि पूर्वाह्न 9 बजे तक गढ़वा में 17 प्रतिशत तथा नगर उंटारी में 15 प्रतिशत मतदान की सूचना थी किन्तु दोपहर 1 बजे तक कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद गढ़वा का मतदान 50 फिशदी तथा नगर उंटारी का मतदान 48 फिशदी तक पहंुच गया वहीं अपराह्न तीन बजे तक गढ़वा में 61 प्रतिशत तथा नगरउंटारी में 64 प्रतिशत मतदान का प्रतिशत रहा जबकि शाम पांच बजे ये प्रतिशत गढ़वा में 67 तथा नगर उंटारी में 68 प्रतिशत का रहा।

No comments:
Post a Comment