गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद के चुनाव परिणाम नूतन टीवी टीम के द्वारा किये गये एग्जिट पोल के अनुसार अध्यक्ष पद पर भाजपा तथा राजद में कांटे का मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणिय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय का पलड़ा भारी रहने का अनुमान है।
हमारे टीम के सदस्य आयुष तिवारी तथा संजय यादव के द्वारा 14, 15 तथा 16 तारीख को किये गये मतदाताओं के बीच किये गये सर्वेक्षण से जो रुझान मिले उसके अनुसार गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक जो रेलवे लाईन उसपार का कुशवाहा टोला, हरिजन टोला का इलाका है, इसमें अध्यक्ष पद पर राजद का पलड़ा भारी है। जबकि दुसरे स्थान के लिए यहां इस इलाके में भाजपा तथा झामुमो संघर्ष करते महसुस किये गये। वहीं वार्ड संख्या दो शरीफ मुहल्ला, कर्बला, खान मुहल्ला, मस्जिद टोला के इलाके के मतदाताओं में राजद के पक्ष में 70 प्रतिशत मतदाताओं का अध्यक्ष पद पर पाॅलराईजेशन दिखा। जबकि 20 प्रतिशत झामुमो एवं 10 प्रतिशत भाजपा व बसपा के समर्थन में मतदाताओं ने राय दी। वार्ड संख्या तीन में मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा की ओर दिखा। जबकि दुसरा लालटेन व तीन नंबर पर बसपा और झामुमो संघर्ष करे देखे गये। वहीं वार्ड संख्या चार बिन्द मुहल्ला, मोहराम मुहल्ला, शिव ढ़ोड़ा तथा निजाम मुहल्ले में भाजपा व लालटेन के बीच टक्कर में 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा को तथा शेष ने राजद के पक्ष में सहमति जताई। वहीं वार्ड संख्या पांच के पाठक मुहल्ला, चैधराना बाजार, भटठी मुहल्ला में 65-70 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा व शेष में झामुमो का प्रभाव दिखा। वार्ड संख्या 6 के कुरैशी मुहल्ला, गौड़ मुहल्ला तथा भटठी मुहल्ला में भाजपा व राजद के बीच कांटे का मुकाबला दिखा। यहां किसका पलड़ा भारी है, मतदाताओं पसंद के अनुसार भाजपा व राजद में बहुत कम का अंतर दिखा। वहीं वार्ड संख्या सात के गढ़देवी मुहल्ला, मिस्कार मुहल्ला, डोमटोलिया, हरिजन टोला में 50 प्रतिशत मतदाताओं ने पहली पसंद भाजपा को तथा दुसरा पसंद राजद व तीसरा नंबर पर झामुमो को बताया। झामुमो व राजद यहां एक दुसरे के करीब दिखे। वार्ड संख्या 8 के दुसाध मुहल्ला, कांदु मुहल्ला, नगवां मुहल्ला तथा बढ़ई मुहल्ला में 40 प्रतिष््रात मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा 25 प्रतिशत का पसंद राजद तथा शेष का झुकाव झामुमो की ओर दिखा। वार्ड संख्या 9 के दीपवां मुहल्ला में 35 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद राजद, 35 का भाजपा तथा 30 प्रतिशत का झामुमो दिखा। वार्ड संख्या 10 डफाली मुहल्ला, जौनपुरी मुहल्ला तथा बीपी प्लाजा एवं पठान मुहल्ला में राजद के पक्ष में 50 प्रतिषत मतदाताओं ने अपना रुझान जताया। जबकि यहां दुसरे नंबर पर झामुमो व तीसरे नंबर पर भाजपा पर मतदाताओं ने सहमति जताई। वार्ड संख्या 11 में आॅफिसर क्वार्टर, अस्पताल मुहल्ला तथा सहिजना मुहल्ला में झामुमो, राजद तथा भाजपा तीनों एक दुसरे के बीच लड़ते दिखे। वार्ड संख्या 12 वन विभाग आफिसर क्वार्टर, सिंह मुहल्ला तथा पाण्डेय मुहल्ला में झामुमो, राजद तथा भाजपा के बीच मतदाता एक दुसरे के काफी करीब-करीब दिखे। वार्ड संख्या 13 गड़ेरी मुहल्ला, कोईरी मुहल्ला मे झामुमो व राजद के पक्ष में अधिकांश मतदाताओं का रुझान दिखा। वार्ड संख्या 14 कोईरी मुहल्ला, हरिजन मुहल्ला, कायस्थ मुहल्ला भुईया टोला में झामुमो, भाजपा तथा राजद क्रमषः एक दुसरे के आगे पीछे दिखे। वार्ड संख्या 15 लक्ष्मी मार्केट, कसौधन मुहल्ला, कलवार मुहल्ला में भाजपा, राजद तथा झामुमो के बीच मतदाताओं को विभाजन करीब एक जैसा दिखा। वार्ड संख्या 16 अग्रहरी मुहल्ला, हरिजन मुहल्ला, रांकी मुहल्ला में मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा, झामुमो तथा तीसरे नंबर पर राजद के प्रति दिखा। वार्ड संख्या 17 के अग्रवाल मुहल्ला, जोड़ा मन्दिर मुहल्ला तथा केसरवानी मुहल्ला में 60-65 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा तथा शेष का झामुमो के प्रति दिखा। वार्ड संख्या 18 डोम मुहल्ला, दबगर मुहल्ला, कोईरी मुहल्ला में अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रति 50 मतदाताओं ने रुझान जताया। जबकि 30 प्रतिशत झामुमो व 20 प्रतिशत राजद के प्रति। वार्ड संख्या 19 दबगर मुहल्ला, कोईरी मुहल्ला में भी 50 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा, 30 का झामुमो व 20 का राजद के प्रति रुझान दिखा। वार्ड संख्या 20 हरिजन मुहल्ला व कोईरी मुहल्ला में भी भाजपा 50 प्रतिषत मतदाताओं की पसंद भाजपा, 35 प्रतिशत का झामुमो व 15 प्रतिशत राजद का दिखा। हालांकि यहां बसपा के हाथी के पक्ष में कुछ मतदाताओं ने राय दी है। वार्ड संख्या 21 टाड़ी मुहल्ला, दबगर मुहल्ला में भी 45 प्रतिषत मतदाताओं ने भी भाजपा की ओर, 30 प्रतिशत मतदाताओं ने झामुमो तथा 25 प्रतिशत मतदाताओं ने राजद की ओर अपना समर्थन जताया।

No comments:
Post a Comment