जीत के दावे तो सभी कर रहे है पर कॉन्फिडेंट कोई नही है

नगर निकाय चुनाव का मतदान 16 अप्रैल को संपन्न होने के बाद यू तो गढ़वा नगर परिषद से जीत का दावा भाजपा, राजद एवं झामुमों तीनो दलों के प्रत्याशी तथा समर्थक कर रहे है मगर मतदान केंद्र तक वोटिंग के लिए निकले मतदाताओं की गोपनीयता से व इस चुनाव में धन के इस्तेमाल





से कोई भी प्रत्याशी जीत को ले अस्वस्थ नही दिख रहे है मसलन जहा भाजपा के प्रत्याशियों को टंडवा व भीतरी बाजार पर नाज है वही राजद के प्रत्याशी उचरी में मुस्लिम मतदाताओं से मिले 75 से 80 फ़ीसदी समर्थन से जीत के प्रति पूरी तरह से आशावान है पर जहा राजद को टंडवा में भाजपा का भय सात रहा है वही भाजपा को टंडवा व भीतरी बाजार के अलावे सभी मतदान केंद्रों पर लालटेन को मिले वोट के आधार पर ससंकित किये हुए है लिहाजा जीत के प्रति न तो अध्यक्ष पद पर भाजपाई पूर्णतः आशावान है न ही राजद इधर झामुमों भी जीत का दावा कर रही है मगर कौन चुनाव जीतेगा इसे लेकर सभी के मन म इस बात का संशय है कि 15 अप्रैल की रात पैसे का इस्तेमाल कर एक दूसरे की खेल बिगड़ने की कोशिश में कौन कितने फायदे या नुकसान में रह इसका जोड़ तोड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है।जहाँ तक उपाध्यक्ष पद का प्रष्न है भाजपा की जीत के पीछे सभी इलाको में मिले वोट को आधार इनके समर्थक बता रहे मगर निर्दलीय प्रत्याशी को भीतरी बाजार व टंडवा में मिले भारी समर्थन का भय भाजपा समर्थको को संशय में डाले हुए है।

No comments:

Post a Comment