पूर्व विधायक गिरिनाथ ने किया मणिमा के समर्थन में जनसम्पर्क वार्ड संख्या 11 व 12 के सहिजना क्षेत्र में मतदाताओं से हुए रु-ब-रु

गढ़वा: पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने रविवार को नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिमा नारायण के पक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 एवं 12 के सहिजना व चिनिया रोड इलाके में भ्रमण किया। इस दौरान प्रत्याशी मणिमा के साथ पूर्व विधायक मतदाताओं से रु-ब-रु हुए। उन्होने नगर परिषद क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए राजद प्रत्याशी मणिमा नारायण के पक्ष मतदान करने की अपील की। वहीं प्रत्याशी मणिमा ने कहा कि पिछले दस वर्षो में इस क्षेत्र का विकास हुआ ही नही इसे स्वयं देखा जा सकता है। उन्होने कहा कि वार्ड नम्बर 11 में न तो नाली, पानी और सड़क की भी व्यवस्था नही है। इस मौके राजद नेता सूर्यनारायण यादव, सुरेश सिंह, युनुस अंसारी समेंत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment