गढ़वा:रविवार से गढ़वा के बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में प्रारंभ हुए अन्तर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के पुल बी के उद्घाटन मैच के रोमांचक मुकाबले में पलामू ने गढ़वा जिला क्रिकेट टीम को 6 रनों से पराजित किया। पलामू की ओर से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलते हुए 112 रन बनाये।
इसके पूर्व गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक भिड़े ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी करते हुए शाॅट लगाकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टाॅस जित कर पलामू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू की टीम ने 39.3 ओवरों में 220 रन बनाकर आॅल आउट हो गयी। पलामू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित कुमार शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की पारी खेली। वहीं साहिल राज ने 17 तथा आदित्य राज ने 14 रनों का योगदान दिया। गढ़वा की ओर से गेन्दबाजी करते हुए धीरज कुशवाहा ने 33 रनों पर 2 तथा सुरज ओझा ने 20 रनों पर 2 विकेट प्राप्त किया। वहीं अंकित, सारिक व प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम काफी अच्छी शुरुआत के बावजुद लक्ष्य से पहले 6 विकेट पर 214 रन ही बना सकी। गढ़वा की ओर से राहुल राज ने 96 तथा प्रियांशु राज ने 62 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी प्रवेश नही कर सका। पलामू की ओर से गौरव ने 40 पर 2, प्रशांत ने 17 पर 2 तथा रोहित शर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया। झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए रांची से मुख्य अंपायर के रुप में अजमल हुसैन, प्रशान्त कुमार, बोकारो से स्कोरर दीपक कुमार तथा आब्जर्वर के रुप में रतन कुुमार उपस्थित थे। इस मौके पर गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment