गढ़वा: अपराध की नियत से गढ़वा से रंका की ओर जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने रविवार को रंका से चेकिंग अभियान के दौरान गिरफतार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक जिन्दा व एक खोखा कुल दो कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में एक उग्रवादी संगठन के लिए लेवी वसुलने का काम करता था। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने रविवार को पुलिस लाईन गढ़वा में पत्रकार वार्ता में दी।
एसपी श्री अर्शी ने बताया कि रंका के सर्वेश्वरी पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोग गढ़वा की ओर से आ रहे थे। पुलिस चेकिंग देख वे दुसरे रास्ते भागने का प्रयास करने लगे इसी क्रम में पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे पकड़ लिया। इनकी जांच की गयी। जांच के क्रम में दो देशी पिस्टल, एक जिन्दा व एक मिस फायर कारतूस, चार मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना के जाटा ग्राम निवासी बीरबल प्रजापति, जितेन्द्र पासवान तथा रमकंडा थाना निवासी जयन्त पासवान के नाम शामिल हैं। एसपी श्री अर्शी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बिरबल के विरुद्ध गढ़वा थाना में हत्या का मामला दर्ज है जबकि वह लेवी वसूलने का भी काम करता था। इस मौके पर रंका डीएसपी विजय कुमार भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment