गढ़वा: आगामी दो अप्रैल को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में 13 लाख 28 हजार 702 लोगों को फाइलेरिया की दवा जिले के 1391 बुथों पर दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिला मलेरिया प्रभारी सह सदर अस्पताल गढ़वा के उपाधीक्षक डा. एनके रजक ने दी।
उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले में 5171 दवा वितरक, 517 सुपरवाईजर को लगाया जाएगा। इसके लिए 13 लाख 28 हजार 702 एलबेन्डाजोल की आवश्यकता है। इस मौके पर अरविन्द द्विवेदी भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment