अंडर-14 क्रिकेट में पलामू की दुसरी जीत, चतरा को 32 रनों से हराया

गढ़वा: झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे अंडर-14 अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पलामू ने चतरा जिला क्रिकेट टीम को 32 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पलामू के इस जीत में रोहित शर्मा ने शानदार 81 रनों की पारी के साथ चतरा के दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाये। रोहित को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस मैच में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू की टीम 35.3 ओवरों में 196 रनों पर सिमट गयी। पलामू की ओर से रोहित शर्मा ने चार चैको की मदद से 81 रनों की पारी खेली। वहीं साहील राज ने 25, अभिनव कुमार ने 23, प्रशान्त कुमार ने 21 तथा अनुप कुमार यादव ने नाबाद 15 रनों का सहयोग किया। चतरा की ओर से गेन्बाजी करते हुए ज्योर्तिरादित्य सिंह ने 10 रन पर तीन, प्रतियुश प्रभव ने 50 रनों पर तीन तथा बिपिन कुमार ने 23 रनों पर दो विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम 36.5 ओवरों में 164 रनों पर ही सिमट गयी। चतरा की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रिशु राज ने 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं चंदन कुमार ने 23 तथा वीनित विक्रम ने 16 रन बनाये। पलामू की ओर से प्रशान्त कुमार ने 30 रनों पर तीन, रोहित शर्मा ने 16 रनों पर दो विकेट प्राप्त किया। पलामू क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने रोहित शर्मा को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर गढ़वा क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, आब्जर्वर रतन कुमार, स्कोरर दीपक आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment