मेराल: प्रखण्ड मेराल के रेलवे स्टेशन के पास करीब दस साल पहले बिजली आपूर्ति के लिए पुर्व सांसद घुरन राम पुर्व विधायक श्री गिरिनाथ सिंह के द्वारा किया गया था शिलान्यास। जो 27/04/2017 को बिजली बोर्ड विभाग के द्वारा उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि दोनों प्रतिनिधि के द्वारा आश्वासन दिया गया था।कि मेराल के ग्रामीणों को भर पुर बिजली आपूर्ति की जाएगी। यहां के जनता के बिजली की सप्लाई कि जाएगी। लेकिन यहां से बिजली आपूर्ति कांडी तथा मझिआंव में किया जाता है। हमलोग इस से वंचित हैं। विभागीय अधिकारी से पुछने तथा कहने पर कहा जाता है।कि चालू नहीं हुआ है। लेकिन विभाग द्वारा गुप्त रुप से उद्घाटन कर चालू कर दिया गया है। समाज सेवी जफिर अंसारी ने बताया कि मेरे पास विभाग के अधिकारियों द्वारा लिखित रजिस्टर है। जो उन्होंने अपना सिग्नेचर किया हुआ है।कि उद्घाटन किया गया है। मेराल के ग्रामीणों के मांग है कि हमें भी इस बिजली सब स्टेशन से कनेक्शन मिले। चुंकि यहीं के आश पर बिजली कनेक्शन ले रखा है। वर्तमान के प्रतिनिधि का इस पर विचार करना चाहिए।अगर उन्होंने ने जनता के प्रति ध्यान नहीं देते हैं। तो इससे उनका विफलता और क्या हो सकता है। विभाग को भी चाहिए कि यहां के जनता से नजर अंदाज न करें। इस समस्या का हल जल्द से जल्द निकाल कर ग्रामीणों के साथ समाधान करे। मौके पर समाज सेवी जफिर अंसारी, उपेन्द्र कुमार, आनन्द प्रसाद,दिनानाथ राम,अकलिम अंसारी, उपेन्द्र यादव, ओमप्रकाश राम, सुनैना देवी, इम्तियाज अंसारी,रोसतम अंसारी, अशोक सिंह एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
मेराल क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बना है बिजली सब स्टेशन मेराल के लोगों को नहीं मिल पा रहा इसका लाभ
प्रकाशित तिथि -
April 03, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment