चुनावी रंग में रंगा नगरउंटारी नगर पंचायत, प्रचार गाड़ी के शोर से मतदाता दिग्भ्रमित

नगरउंटारी नगर पंचायत चुनाव को ले चुनावी रंग उफान पर है। पहली मर्तबा यहां हो रहे नगरउंटारी के चुनाव को ले लोगों की दिलचस्पी खूब दिख रही है। मगर कौन किसे वोट देगा यह पुछते ही आम लोग अपनी जुबान बंद कर ले रहे हैं। वैसे यहां आम चर्चा है कि इस बार अध्यक्ष पद पर भाजपा की विजया लक्ष्मी, झामुमो की नेहा कुमारी तथा बसपा की किरण देवी के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है। मगर इन तीनो को पछाड़कर आगे बढ़ने की लालसा पाले राजद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सीमा देवी, आजसू प्रत्याशी शिवपतिया भी जोर से हाथ पैर मार रहीं हैं। 

जहां तक उपाध्यक्ष पद का प्रश्न है, उपाध्यक्ष के पद पर यहां पर बहुकोणिय मुकाबला बनता दिख रहा है। भाजपा के ओमप्रकाश गुप्ता, बसपा के भरदुल राम, झामुमो के सुरेन्द्र गुप्ता, भाकपा से रामेष्वर अकेला, कंाग्रेस से शैलेश चैबे व  निर्दलिय लता देवी चुनाव मैदान में एक दुसरे को पछाड़ने के लिए अभी हाथ पैर मार रहे हैं। आम चर्चा है कि यहां उपाध्यक्ष के पद पर कौन किसे पछाड़ कर बाजी मार लेगा यह कहना अभी नामुमकिन सा है।

No comments:

Post a Comment