टीपीसी के नाम पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश नहीं था कोई दस्ता : थाना प्रभारी

कांडी:- कांडी थाना क्षेत्र के चटनियां पंचायत के मुखिया रामजी यादव के घर का दरवाजा किसी ने टीपीसी के नाम पर खुलवाने का प्रयास किया। यह घटना शुक्रवार रात की है। मुखिया ने कहा कि दर्जनों की संख्या में लोगों ने उनका घर घेर लिया था। कहा कि बाहर निकलो नहीं तो सबों को मार देंगे। मुखिया ने फोन कर कांडी थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी असित कुमार सिंह तत्काल सदल बल मौके पर पहुंच गए। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि मुखिया टॉर्च की रौशनी देखकर डर गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी दस्ता का कोई सुराग नहीं मिला। मुखिया रामजी ने कहा कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से टीपीसी का हवाला देकर कई तरह की धमकी दी गई है।  उनके परिजन टीपीसी की दहशत में हैं।

No comments:

Post a Comment