30 अप्रैल तक हर हाल में शौचालय निर्माण कार्य करें पूर्ण-एसडीओ

कांडी:- कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीओ प्रदीप कुमार ने सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा जल सहिया के साथ बैठक की। कांडी प्रखंड को ओडीएफ करने को लेकर 30 अप्रैल तक हर हाल में शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य में सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिसे शौचालय निर्माण कार्य में रुचि नहीं है। वे अपना पद छोड़ दें। प्रखंड के सरकोनी,लमारी कला व हरिहरपुर पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने के कारण मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं बैठक में एक भी पंचायत सेवक के उपस्थित नहीं रहने पर उनका एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया। बैठक में प्रखंड के सोलह पंचायत में से सिर्फ सात मुखिया उपस्थित रहे। एसडीओ ने कहा कि इस कार्य में रुचि नहीं लेने वाले मुखिया का वित्तिय प्रभार जप्त कर लिया जाएगा। उपस्थित मुखिया द्वारा मैटेरियल उपलब्धता के सवाल पर एसडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय पर एक सप्ताह के अंदर सेनेटरी मार्ट खोला जाएगा। यहां सभी मैटेरियल उपलब्ध होंगे।ईंट के सवाल पर एसडीओ ने कहा कि सरकारी दर पर प्रतिहजार 5200रु.में ईंट-भट्ठा संचालक ईंट उपलब्ध कराएंगे। ऐसा नहीं करने पर ईंट भट्टा सील कर दिया जाएगा। मौके पर बीडीओ गुलाम समदानी,बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दूबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राम-लखन प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि पिंकु पांडेय,प्रखंड समन्वयक विपिन कुमार पांडेय, बीपीओ आलोक राज,सोसल मोबिलाइजर राहुल कुमार, मुखिया आशा देवी,मीना देवी,रंभा  देवी, संध्या देवी,अरुण सिंह, गुड्डू सिंह,निरज सिंह, विनोद प्रसाद, कृष्णा दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment