वंशीधर नगरः- प्रखंड के अधौरा ग्राम स्थित मध्य विद्यालय परिसर में विश्व विकलांगता दिवस के मौके प्रखंड स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदद्याटन प्रमुख रवीन्द्र पासवान व बीईईओ महेन्द्र राम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर चित्रकला, टोकरी मे बॉल थ्रो, 50 मीटर दौड़ बालिका टीम का, सौ मीटर दौड़ बालक टीम का, सॉफट बॉल थ्रो तथा संगीत व म्युजिकल प्रतियोगिता कराया गया। इस मौके पर प्रमुख रवीन्द्र पासवान ने कहा कि खेल से शारिरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होने कहा कि बिकंलांग बच्चो के लिए इस तरह का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। बीईईओ महेन्द्र राम ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ विभाग द्वारा विक्लांग बच्चो के भविय के लिए इस तरह के कार्यक्रम कराया जाता है। उन्होने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागीयो को पुरस्कृत किया। खेल कुद प्रतियोगिता के चित्रकला में अमीत कुमार प्रथम, अंकीत कुमार द्वितीय तथा सुभा कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही टोकरी बॉल थ्रो में अमीत कुमार प्रथम, दिलीप कुमार द्वितीय तथा पुप कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर के दौड़ में रेहाना खातुन प्रथम, कंचन कुमारी द्वितीय तथा संध्या कुमारी नें तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर के दौड़ में दिलीप कुमार पासवान प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय तथा अमीत कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। सॉफट बॉल थ्रो में पुष्परंजन तिवारी ने प्रथम, बिकास चौबे ने द्वितीय तथा कंचन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संगीत मे आदित्य कुमार ने प्रथम , विकास कुमार दुसरा तथा रेहाना खातुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर बीपीओ तहमीना परवीन, शिक्षक भरत प्रसाद साहु, विणु सिंह, अवध नारायण भास्कर, संजय कुमार सहित काफी संख्या मे शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।
विश्व विकलांगता दिवस के मौके प्रखंड स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन
प्रकाशित तिथि -
March 24, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment