सांसद बीडी राम ने किया नगर परिषद गढ़वा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी मीरा पाण्डेय के पक्ष मंे शुक्रवार को सांसद बीडी राम, भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय आदि ने वार्ड संख्या 17 व 18 में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान सांसद ने सभी दुकानदारों से भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पिंकी केशरी तथा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याषी मीरा पांडेय के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। इसके पूर्व भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ने वार्ड संख्या तीन में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, शिव पांडेय, मुन्ना तिवारी, अविनाश पासवान आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment