गढ़वा: नगर परिषद चुनाव को लेकर राजद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिका नारायण ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सो का दौरा किया। इस क्रम में उन्होने मतदाताओं से रुबरु होते हुए कहा कि गढ़वा का विकास अब आवश्यक है। आप एक मौका दें, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का सर्वागींण विकास में कोई कसर नही छोड़ा जाएगा। इस क्रम में उन्होने रंका बजरंग बली मन्दिर चैक से होते हुए मुख्य मार्ग आरगुप्ता समेंत वार्ड संख्या एक के उंचरी आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस मौके पर इंजीनियर अमलेन्दु उर्फ छोटू केशरी, अरविन्द सिंह, बिरेन्द्र यादव, दीपक सिंह समेंत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राजद प्रत्याशी मणिमा ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से कहा आप हमें मौका दें, मै करुंगी गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का विकास
प्रकाशित तिथि -
March 31, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment