गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या 17, 18 तथा 19 में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिनोद जायसवाल ने चलाया जनसम्पर्क अभियान 

गढ़वा: नगर परिषद क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद के निर्दलिय प्रत्याषी बिनोद जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के टंडवा में वार्ड संख्या 17, 18 एवं 19 में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान उन्होने घर-घर जाकर मतदाताओं से गढ़वा नगर परिषद के विकास के लिए वोट मांगे। जनसम्पर्क अभियान के दौरान श्री जायसवाल जब नगर परिषद क्षे के पासवान व दबगर मुहल्ला पहंुचे तो वहां के लोगों ने उन्हे सड़की समस्या से अवगत कराया। श्री जायसवाल ने उक्त लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि वे उन्हे उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने का अवसर मिला तो वे प्राथमिकता के आधार पर इस इलाके के सड़क व यहां की अन्य समस्या को दुर करेंगे।

No comments:

Post a Comment