मंझिआव:-कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव में बुधवार को सुबह दस बजे बेबी देवी 22वर्ष ने दूरभाष पर बाहर काम करने गए अपने पति भरत रजवार से बात की, इसी दौरान किसी बात पर वाद विवाद हुआ। जिसमे पति ने उसे खरी खोटी सुना दी।जिससे गुसाये पत्नी ने कीटनाशक पावडर घोल कर पी ली। उसकी तबियत खराब होता देख उसके घर वालों द्वारा बेबी के मायके पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाने के पिपरखड़ गांव में खबर की गई। इसके बाद उसके पिता ने बेहोशी की अवस्था में इलाज हेतु मंझिआव रेफरल अस्पताल लाया। बेबी के पिता का आरोप है कि रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ने कोई दवा नहीं दिया, केवल एक पुर्जा पर बहुत सारा दवाई लिखकर गढवा रेफर कर दिया।इधर इस सम्बंध में ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस अस्पताल में पेट से कीटनाशक दवा खींचने का कोई पाइप नही है।इसलिए रेफर किया गया है।
पति ने फोन पर डांटा, पत्नी ने कीटनाशक खाया
प्रकाशित तिथि -
March 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment