युरिया नदि पुल के पास अवैध रूप से बालू उठा रहे ट्रेक्टर को ग्रामीण जनता ने रोका

मेराल(गढ़वा):- मेराल प्रखण्ड के लखेया गांव के पास हासनदाग पंचायत के घाट से उरिया नदि से अवैध रुप से उठ रहे बालु को पंचायत के मुखिया श्री दुखन चौधरी ग्रामीणों के मदद से दो ट्रैक्टर को पकड़ा जो लखेया के कृष्णा राम, संजय कुमार का बताया जाता है। कृष्णा राम के ट्रेक्टर ड्राईवर सुनिल राम ने मुखिया को लोकल कहकर अपना रौब दिखाने लगा। और कहा हम बालु का उठाव करेंगे। मौके पर प्रशासन को बुलाया गया। जो मेराल थाना के प्रभारी मौके पर अपने दल के साथ उपस्थित होकर ट्रेक्टर को चेक किया।बालु लदा न देखकर मुखिया से बात किया। मुखिया ने कहा हमारे यहां से बालु उठाकर संगबरिया डंप किया जाता है। इसके बाद बनारस के लिए ट्रक द्वारा भेजा जाता है। मेरे पंचायत में बालू को लेकर मारामारी की संकट उत्पन्न हो जाएगी। सरकारी योजनाओं में कुप,आवास,शेड, शौचालय में कहां से बालु आएगा। प्रशासन ने मुखिया को विश्वास दिलाते हुए कहा आप निश्चित रहें। पुलिस की नजर है इस पर। अवैध बालू नहीं उठने दिया जाएगा। दोनों ट्रेक्टर ड्राईवर को खुब खरी खोटी सुनाई और हेदायत देते हुए कहा सिर्फ शौचालय, आवास के लिए मुखिया से परमिशन लेना होगा। मुखिया जरुरी अनुसार परमिशन देगें।इसके बाद मुखिया ने जे सी बी मंगाकर नदि से निकलने वाली सभी बालू घाट के रास्ते को खोदवा कर सिल कर दिया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी मुबारक अंसारी,कोमल चौधरी, मथुरा चौधरी,झबलु चौबे, बिट्टू चौबे,गुलबास अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश विश्वकर्मा, रामाशंकर चौबे,आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment