मंझिआव:- नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बस स्टैंड पर नए कचरा गाड़ी का झंडा दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि कचरा गाड़ी से जगह जगह पर रखे गए कचरे के डब्बे से उठाकर फेंकने में आसानी होगी। इन्होंने स्थानीय लोगों से अपने घरों का कचरा नगर पालिका के कचरा डब्बे में ही डालने की अपील की और कहा कि इससे कचरा सड़क पर नही फैलेगा।अगर लोगों को कचरा डब्बे में कचरा रखने की आदत हो जाएगी तो एक हद तक स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में सहयोग मिलेगा। इन्होंने कहा कि नगर पंचायत के प्रायःसभी घरों में कचरा रखने के लिए दो दो बाल्टी साइज का डब्बा दिया गया है।और प्रतिदिन निश्चित समय पर कचरा गाड़ी वार्डो में जायेगा।जिससे घरों का कचरा संग्रह कर फेका जाएगा।इन्होंने कहा कि धीरे धीरे नगर पंचायत द्वारा लोगों को नगरीय सुविधा देने की शुरुआत हो गयी है।मौके पर सिटी मैनेजर रोबिन कक्षप, अमित पाठक, राकेश श्रीवास्तव, विनय पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।
कचरा गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करती अध्यक्ष
प्रकाशित तिथि -
March 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment