कांडी: राष्ट्रीय मानवाधिकार के झारखण्ड राज्य सचिव शशांक शेखर ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से झारखण्ड में शिक्षा प्रणाली को स्मार्ट बनाने का आग्रह किया। कहा कि प्रदेश में लागातार पंद्रह वर्षों से सूदूरवर्ती क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा का अलख जगा रहे परा शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। इस महंगाई भी भी पारा शिक्षकों को सिर्फ सरकार द्वारा आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। यदि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेशित समान कार्य के लिए समान वेतन पारा शिक्षकों के मिले तो अवश्य झारखंड में शिक्षा प्रणाली को स्मार्ट बनाया जा सकता है।
इस पर राज्यपाल ने कहा की हमें सरकार को और समय देने की जरुरत है । सबकुछ सुधर रहा है।पहले से बहुत बदलाव आया है ।
शशांक शेखर ने महिलाओ को और कैसे जागरूक करे इस विषय पर भी चर्चा किया ।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सामाजिक कार्यो को सराहते हुए कहा कि इस संगठन का कार्य सराहनीय है । सामाजिक सरोकार के लिए हरवक्त ऐसे ही लगे रहे।
मौके पर झारखण्ड राज्य महासचिव प्रियांशु तुरियार ,
अरविन्द ओझा , गढ़वा जिला अध्यक्ष अंकित आकाश तथा अभिनाश पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

No comments:
Post a Comment