कांडी:- मध्य विद्यालय की संयोजिका सीता कुमारी ने शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार को आवेदन देकर विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रबंधन समिति अध्यक्ष पर साजिश के तहत संयोजिका को मध्याह्न भोजन संचालन से लगभग तीन माह दूर रखने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार संयोजिका सीता कुमारी का कहना है कि प्रतिदिन बच्चों की संख्या उल्टा-पुल्टा दिया जाता है। जिससे फल व अंडा बांटने में परेशानी होती है। अंडा व फल के वितरण के दौरान अध्यक्ष द्वारा बच्चों का झुंड इकट्ठा कर दिया जाता है।तथा बच्चे एक के बजाय दो-तीन अंडा या फल उठा लेते हैं। उनके द्वारा रोज रसोईया को मेरे खिलाफ भड़काया जाता है। तथा भोजन बनाने के लिए दिए गए सामग्री में से कुछ छुपावा दिया जाता है। ताकि हमारे उपर आरोप लगाया जा सके। अध्यक्ष द्वारा हर रोज ये कहा जाता है कि आप घर पर रहिए। मध्याह्न भोजन संचालन करना अध्यक्ष का काम है। सबसे दुखद यह है कि प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत करने पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। एसडीओ को दिए गए आवेदन में संयोजिका ने अपने उपर हो रहे प्रताड़ना के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बारी ने अपने उपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया।
इधर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस संबंध में उचित कार्रवाई हेतु बीडीओ गुलाम समदानी को निर्देश दे दिया गया है।

No comments:
Post a Comment