कांडी : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के सभी कोटि के सदस्यों व आम जनों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। यह बैठक पहली अप्रैल रविवार को दस बजे सुबह से श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शुरु होगी। समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान इस आशय का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने कहा कि रविवार की बैठक में अबतक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा, वर्तमान स्थिति पर चर्चा व भविष्य की रणनीति को अंतिम रुप दिए जाने तथा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के अधिकारी द्वय ने विशिष्ट स्थाई सदस्य, स्थाई सदस्य व सामान्य सदस्यों के साथ साथ आम जनों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहली अप्रैल की बैठक में निश्चित रुप से भाग लेने की अपील की है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर उप सचिव सुदर्शन तिवारी, राम जन्म पांडेय, कन्हैया प्रसाद सिंह, अंकेक्षक नवल किशोर तिवारी, कन्हैया सिंह, कोषाध्यक्ष द्वय शशि पांडेय व गोपी सिंह, संत हरि दास, पारसनाथ सिंह, गोरखनाथ सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, संजय सिन्हा, सुखदेव साव, देवीदयाल राम, विजय मेहता, निरंजन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समित की हुई बैठक
प्रकाशित तिथि -
March 28, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment