आजसू के उपाध्यक्ष प्रत्याशी डॉ इस्तेयाक रजा ने किया जनसंपर्क

गढ़वा: आज दिनांक 30/03/18  दिन शुक्रवार को आजसू पार्टी के तरफ से गढ़वा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रत्याशी डाॅ इस्तेयाक रजा ने वार्ड नंबर दो, तीन सहित विभिन्न वार्डो मे जनसंपर्क  किया जनसंपर्क के दौरान लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है ,उन्होंने कहा कि गढ़वा नगर परिषद वासी को सभी ने छलने का काम किया है आज भी बहुत से वार्ड मे नाली तक नही बन पाया! गढ़वा नगर भवन खंडहर मे तब्दील हो चुका है गढ़वा का इकलौता निलाम्बर पीताम्बर पार्क की बदहाली का दंश झेल रहा है एक कर्मठ व युवा नेतृत्व की आवश्यकता है मेरे जितने के बाद इन सारी समस्या का हल निकलना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी!
जनसंपर्क मे आजसू पार्टी के गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रविन्द्र नाथ ठाकुर, एकराम, रहिम अंसारी, जावेद अंसारी, दामोदर राम , मुकेश कुमार, राजन कुमार रवि जितेंद्र राम सहित अन्य लोग शामिल थे

No comments:

Post a Comment