मेराल प्रखण्ड के ग्राम रेजो में बिजली की तार हवा में टकराने से गिरी चिंगारी गेहूं के खेत में लगी आग, एक एकड़ से ज्यादा गेहूं जल कर हुई खाक

मेराल: मेराल क्षेत्र के रेजो गांव में बिजली के तार तेज हवा चलने कि वजह से आपस में टकराते हुए चिंगारी फेंकने लगा जिसके चलते खेतों में लगी गेहूं के फसल में आग इस कदर पकड़ा की ग्रामीण कुछ कर पाते जब तक आग आसमान से बातें करने लगी। देखते ही देखते आग गेहूं के फ़सल पर अपना रंग जमा दिया। उस जगह पर पानी के कोई साधन नहीं था। जिसके चलते खेतों में लगी गेहूं के फ़सल एक एकड़ से ज्यादा जल कर राख होगई।किसी तरह ग्रामीणों ने जले हुए फसल को बिताने का प्रयास किया। ताके कुछ दुर पर मकान था। वह आग के लपेटे में न आए‌। चुंकि हवा का लहर उसी तरफ इशारा कर रहा था। छती ग्रस्त किसान छोटेलाल कुशवाहा,रामजी कुशवाहा, रामजी मिस्त्री है।इन किसानों का कहना है कि आग लगने से हम पर गहरा प्रभाव पड़ा है। धान मक्का के फ़सल बारिश न होने के वजह से नहीं हो पाया था। जो किसी तरह गेहूं उगाया था ये चला गया।अब खाने को कुछ भी नहीं बचा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment