भंडरिया: गढ़वा जिला के भंडरिया प्रखंड अंतर्गत अतिसुदुर्वर्ती क्षेत्र मदगड़ी (च) पंचायत के पोलपोल गाँव में सिविक एवशन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी द्वारा 230 मरीजों को निःशुल्क जाँच कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट एस एन मिश्रा के नेतृत्व में 60 गरीब परिवार के बीच बर्तन (किचेन सेट) भी वितरण किया गया। कमांडेट ऑफिसर एस एन मिश्रा ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण कई बीमारी से ग्रसित रहतें हैं। ऐसे में अपने और परिवार के लिए लाचार एवं बेबस होते हैं । इसलिए सी आर पी एफ की ओर से एक छोटी सी पहल है।क्योंकि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हुए बिना सामाजिक विकास संभव नहीं है। मौके पर द्वितीय कमांडेंट विजय कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट के केतू , डिप्टी कमांडेंट टी एन सिंह, डिप्टी कमांडेंट संतोष सहगल, इंस्पेक्टर शिवराम मीणा, ए. के. राय, सुभाषचंद्र बोस सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
सीआरपीएफ ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होकर ही सामाजिक विकास संभव: कमांडेंट
प्रकाशित तिथि -
March 30, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment