मेराल: मेराल क्षेत्र में हाई स्कूल+2 उच्च विद्यालय के सामने गोदां रोड स्थित सर्व शिक्षा निकेतन स्कूल इंग्लिश मेडियम एल केजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक खुला है। जिसका डायरेक्टर निर्मल चौधरी, मुकेश मिश्रा, प्रिसपल दिलिप मिश्रा हैं। आज 30/03/2018 को उदघाट्न के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डी एस पी श्री संदीप कुमार गुप्ता ने पुजा अर्चना व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवशर मेराल के सभी क्षेत्रों में शिक्षा कि अलख जगाने की पहल है सभी नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए अग्रसारित कर सर्व शिक्षा निकेतन स्कूल इंग्लिश मेडियम में पढ़ाई कराने का प्रयास किया गया है। यह एक सफल प्रयास है। दोनों डायरेक्टर धन्यवाद के पात्र हैं। परेशानियों का सामना कर यहां के बच्चों को गढ़वा जाना पड़ता था। पैसे भी अधिक लगते थे। जो गरीब छात्र पैसे के अभाव में उज्वल भविष्य के लिए इंग्लिश मेडियम का शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते थे। यहां चुंकि नजदीक में है तो किराए का खर्च बचेगा। मेराल में विकास होगा। बच्चे जब पड़कर आईएएस अफसर, डाक्टर, इंजिनियर बनेगें। इस क्षेत्र का नाम रौशन होगा। फिर पुर्व जिला परिषद सदस्य श्री संजय भगत ने कहा हमारे यहां शिक्षा का ऐसा व्यवस्था हो तो यहां के लोग बढ़ चढ़ कर बच्चों को पढ़ाने का काम करें। ताके हमारे यहां से हर क्षेत्र में बच्चे आगे रहें। डायरेक्टर निर्मल चौधरी ने कहा हमारा प्रयास होगा कि इंग्लिश मेडियम का शिक्षा बेहतर तैयारी करा सकुं इसके लिए हमने एलईडी द्वारा मेराल क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया है। वहीं उनके सहयोगी मुकेश मिश्रा ने कहा हमने गरीबी को नजदीक से महसूस किया है इसलिए हमारे यहां गरीब बच्चों के लिए विशेष ध्यान होगा। मौके पर मुखिया श्री दुखन चौधरी, मथुरा चौधरी, मुन्ना मिश्रा, रामाशंकर चौबे, संजय तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, पंकज साह, रमेश चौधरी, राजेश बैठा, ज्योति कुमारी, शिक्षक,सोनू पाण्डेय एवं समस्त स्कूल परिवार और अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे।
सर्व शिक्षा निकेतन नामक स्कूल खुला डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने किया उद्घाटन
प्रकाशित तिथि -
March 30, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment