बरवाडीह में खेत में लगी आग से घर जलने से बचा रेहला ग्रासिम फैक्ट्री की फायर फाइटिंग टीम की त्वरित कारवाई से बुझी आग

विश्रामपुर: नप अंतर्गत वार्ड 10 अंतर्गत पहाड़ की तलहटी में बसा दलित बाहुल्य बरवाडीह के भुतहा टोला के समीप खेतों में फैली सूखी पत्तियों में अचानक लगी। इस घटना में बचू राम के मिट्टी -खपरैल का मकान आग की चपेट में आ गया।
रेहला थाना पुलिस की सुचना पर रेहला स्थित ग्रासिम कारखाना के फायर फाइटिंग टीम ने फायर ब्रिग्रेड लेकर थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझानें में जुट गए।
आधा घण्टा के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। 
इसके कारण आग की जद आया बूचू राम का मकान का मामूली नुकसान हो पाया । आग लगने की घटना शुक्रवार अपराह्न की है। 
इस संबंध में  विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि  जंगली इलाके सटे होने के कारण महुआ चुनने के लिये चुननेवाले पत्तियों में आग लगा देता हैं। यही आग की लपट खेतों में फैली पत्तियों की जलने से फैलकर दूर -दूर तक फैलजाती है। उन्होंने माना कि बरवाडीह के भुतहाटोला में इसी तरह आग पतियों के सहारे फैलकर  घरों तक पहुंच गया। इसक्रम में थाना प्रभारी चंद्रशेखर  कुमार व रेहला थाना के सअनि पी एन कुंवर ने थानाक्षेत्र के ग्रामीणों विशेषकर जंगली महुआ चुनानेवालों से पतियों में आग नहीं लगाने की अपील की। 

No comments:

Post a Comment