गढ़वा: गढ़वा पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी के निर्देश पर शुक्रवार को अवैध बालू उत्खणन मामले मंे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के मेराल थाना के गोन्दा गांव में अवैध रुप से बालू का भंडारण करने व उसे बाहर भेजने के मामले में तीन लोगों को गिरफतार किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेराल थाना के गोन्दा टोला के सरना पीपल पेड़ के पास अवैध रुप से बालू का भंडारण किया जाता था तथा उसे ट्रकों से बाहर भेजा जाता था। इस मामले की गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक श्री अर्शी को मिली। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने एक जेसीबी, एक बालू लदा ट्रक एवं तीन लोगों को गिरफतार किया। गिरफतार किये गये लोगों में मेराल थाना के रामप्रवेश गुप्ता, राजेश्वर प्रजापति तथा सोनभद्र जिला रामपुर थाना ग्राम सरायीगढ़ के अरविन्द कुमार के नाम शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment