विद्युत करंट की चपेट में आने से कस्तूरबा विद्यालय की पांच छात्राएं हुई घायल विद्यालय में मचा अफरातफरी गायब थी वार्डेन व शिक्षिकाएं 

गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के हंसकेर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय की पांच छात्राए विद्युत के झटके की चपेट में आ गयी। इनमें दो सातवीं कक्षा की छात्राएं सोनी कुमारी तथा सोनम  को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल तीन छात्राओं को इलाज निजी क्लनीक कराए जाने की सूचना है। चिकित्सकों के अनुसार इलाजरत छात्राएं खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि चापानल में अर्थिक का तार जोड़ा हुआ था , जिसमें स्नान करने के लिए  पानी लेने के क्रम में  पहली मर्तबा दो छात्राएं चपेट में आ गयी , जिसे इलाज कराने के लिए निकली धटना के समय एकमात्र उपस्थित षिक्षिका जैसे ही इलाज कराने निकली , कुछ देर बाद दुसरा मर्तबा घटना घटी जिसमें तीन और छा़त्राएं चपेट में आ गयी जिससे अफरा तफरी मच गया। घायल छात्राओं का अस्पताल लाने के लिए कोई षिक्षका भी उपस्थित नही थी जिससे छात्राएं बदहवाश अस्पताल में ले जाने के लिए संसाधन की तलाश कर रही थी। तभी वहां पहंुचे संवेदक रवीन्द्र तिवारी उर्फ दुदुन तिवारी ने आॅटो की व्यवस्था करा उक्त छात्राओं को अस्पताल भिजवाया जिससे उनका इलाज संभव हो सका।

No comments:

Post a Comment