कांडी: थाना क्षेत्र के कांडी बाजार स्थित मदरसा के सामने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। विदित हो कि राजनाथ साहू व कुबेर चौधरी के बीच विगत अट्ठारह वर्षों से उक्त जमीन का विवाद चल रहा है। उक्त दोनों व्यक्तियों ने 2000 ई.में 10-1/3 डीस्मील जमीन सुदेश्वर व रामेश्वर विश्वकर्मा से संयुक्त रूप से खरीदा था। वर्तमान में मौके पर लगभग छः डीस्मील जमीन खाली है।जिसपर एक पक्ष का कब्जा है। ज़मीन दखल-कब्जा को लेकर शुक्रवार को मारपीट की घटना घटी।घटना के विषय में भुक्तभोगी राजनाथ साहू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे हम सभी उक्त जमीन पर निर्माण शुरू करने पहुंचे थे कि कामेश्वर विश्वकर्मा पिता रामचंद्र विश्वकर्मा ने धारदार हथियार से मेरा पोता राहुल कुमार पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।जिसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया है।एन मौके पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
इधर आरोपी कामेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि राजनाथ साहू वगैरह हमारे घर पर हम सभी के साथ मारपीट करने लगे। अपनी बचाव में मैंने भी हमला कर दिया। जिससे उसे लगी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
जमीन विवाद में मारपीट, गंभीर रूप से घायल
प्रकाशित तिथि -
March 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment