कांडी: प्रखण्ड के +2उच्च विद्यालय कांडी के सभागार मे भारत स्वाभिमान तथा युवा भारत गढ़वा के तत्वावधान में शुक्रवार को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीत से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रास बिहारी तिवारी सह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति झारखंड ने कहा कि हमें इन अमर शहीदों के बलिदान से राष्ट्रभक्ति की सीख लेनी चाहिए ।आजादी के बाद हम अपने रास्ते से भटक गए और अपनी संस्कृति और उच्च आदर्शों के क्षरण के कारण देश शोषण, गरीबी, भुखमरी ,अशिक्षा तथा भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गया ।अतः हमें अपनी ऋषि संस्कृति का पालन करते हुए उच्च आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ्य, संस्कारयुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण करना होगा। यही इन शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वशिष्ठ तिवारी, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी श्री नागेंद्र तिवारी, युवा प्रभारी अमरेश चंद्र तथा योग प्रचारक श्री अभिषेक कुमार ने भी सभा को संबोधित किया ।मंच का संचालन महिला जिला प्रभारी श्रीमती चंपा तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा संगठन मंत्री श्री वीरेंद्र पांडे के द्वारा किया गया।
शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
प्रकाशित तिथि -
March 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment