रमना एसबीआई शाखा में पैसा के इन्तजार में ग्राहक

रमना:- नोटबंदी के कई माह गुजर जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कर्रेंसी का किल्लत बरकरार है |बैंक और एटीएम से जरुरतमंदो को समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा है फलस्वरूप वित्तीय प्रबंधको और सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी व्याप्त है |शुक्रवार को रमना एसबीआई शाखा में पैसा मिलने के इन्तजार मे सैकड़ों ग्राहक शाम तक इन्तजार करते रहे परंतु उन्हें बैरंग वापस होना पड़ा | एटीएम भी कई दिनों से पैसा के अभाव में बंद पड़ा है | सुबह से पैसा मिलने के इन्तजार में कतारबद्ध खड़े ग्राहकों को दोपहर में पैसा नहीं रहने के कारण भुगतान नहीं होने की सूचना दिया गया | पैसा नहीं मिलने की सूचना के बाद बैंक से वापस हो रहे ग्राहकों में शामिल सबिता देवी, रुपवंती देवी, मनोहर राम, विपत राम, संगीता देवी सहित कई लोगों ने नाराजगी व्याप्त करते हुए कहा कि बैंक का हालत बदतर हो गया है जब पैसा लेने आते हैं तब पैसा खत्म हो जाता है |सुबह से शाम तक कतार में लगे रहने के बाद भी पैसा नहीं मिलता है जबकि पहुंच और रसूख वाले लोगों को अंदरखाने से पैसा उपलब्ध करा दिया जाता है | अगर बैंक से पैसा मिलने की स्थिति यही रही तो व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा |
-बैंक में प्रर्याप्त राशि के अभाव में भूगतान बाधित है |मुख्य शाखा से पर्याप्त पैसा मांगा गया है |

पैसा प्राप्त होते ही लेनदेन की प्रक्रिया समान्य हो जाएगा |
-गणेश पुर्ति, शाखा प्रबंधन, एसबीआई, रमना

No comments:

Post a Comment