क्विज में न्यूटन हाउस विजेता

गढ़वा:- शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में गुड फ्राइडे के अवसर पर अंतर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में चारों हाउस के प्रतिभागी भाग लिए. चार राउंड में चले इस क्विज प्रतियोगिता में सबको पीछे छोड़ते हुए न्यूटन हाउस ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया . वही रमन हाउस उप विजेता बना. इस  इस क्विज प्रतियोगिता में सभी  धर्मों,धर्म गुरुओं, आस्था, पूजा ,उपासना से संबंधित प्रश्न पूछे गए . विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय में ऐसे अवसरों पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों को उस संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके और उसके बारे में अधिक से अधिक जिज्ञासा रख सकें. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में मधुबाला पाठक, शगूफी नाजनीन, सुनीता पटेल, मयंक विश्वकर्मा, इरशाद आलम, राजीव विश्वास, राजीव श्रीवास्तव, रश्मि सिंह , मधुबाला शर्मा , पूनम शर्मा , इरफान अली, काजल सिंह,शालिनी विश्वकर्मा और खुशबू विश्वकर्मा उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment