सदर अस्पताल गढ़वा में ब्लड के अभाव में महिला की मौत

गढ़वा: सदर अस्पताल गढ़वा मे शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे 25 वर्षीय महिला भवनाथपूर थाने के कैलाण गाव के अनुज सिह की पत्नी कलिंदा देवी की मौत ब्लड के अभाव मे हो गयी . सदर अस्पताल परिसर मे ब्लड बैंक होने के बावजूद इस नौजवान महिला के मौत से अस्पताल प्रबंधन तथा इस ब्लड बैंक से ब्लड डोनेट करने वाले स्वयं सेवी संस्था से जुड़े लोगो के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है
दरअसल करीब एक सप्ताह पूर्व कालींदा देवी लड़के को जन्म दी  थी। मगर असुरक्षित प्रसव के करण रक्तस्राव से उसके शरीर से खून गिर गया। .गरीब परिजन उसे आनन फानन मे पहले परमेश्वरी नर्र्शिंग होम गढ़वा मे भर्ती कराया मगर भर्ती होने के कूछ देर  बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला मुख्यालय मे स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया।.अस्पताल  मे आते ही इमरजेंसी सेवा के चिकित्सक  डा नाथून साह ने पूर्वाहन  गयारह बजे  भर्ती किया। भर्ती पर्ची पर ब्लड चढाने  की जरूरत बता दी। परिजन परिसर मे स्थित  ब्लड बैंक तथा इस ब्लड बैंक के नाम पर रक्त दान करने की ढिढ़ोरा पीटने वाले स्वयं सेवी संघटन के प्रमुखों के पास दौड़ते दौड़ते सात घंटा गुजार दी .इधर महिला एक- एक क्षण जीवन और मौत के बीच साँस कि डोर घीचती रही मगर उक्त महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया .महिला की मौत के बाद उसके नवजात अनाथ बच्चे को लेकर और परिजन की चीत्कार सुनकर अस्पताल प्रबंधन जगा और उक्त महिला के शव  को तुरंत घर  भेजवा दिया .इस सम्बंध  मे अस्पताल के चिकित्सक  डा वीरेंद्र कुमार ने इस घटना को स्वीकारते हुए बताया कि ब्लड के अभाव में उक्त महिला की मौत हुई है।

No comments:

Post a Comment