बिजली विभाग में आग लगी,लाखों का नूकसान

गढ़वा :- जिला मुख्यालय गढ़वा स्थित विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार की रात्रि ग्यारह बजे शॉट सर्किट से आग लग गई । तेज हवा के कारण हुए शॉट सर्किट से लगी आग जनि के इस घटना में लाखो रूपये की नुकसान हुआ है। हालांकि विद्युत विभाग की ततपरता से व् सुचना मिलते ही दमकल के पहुंचने से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बढ़त सब स्टेशन में आग लगने का बड़ा खतरा टल गया। मगर सब स्टेशन के आस पास में रखे विद्युत सामग्री समेत पेड़ पौधा जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। वही विद्युत सेवा भी कई घंटे बाधित रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल सिंह तथा अंचल पदाधिकारी बैजनाथ कामती घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि गार्ड संतोष तिवारी ने बताया की अचानक तेज हवा के कारण आग लगी थी। वही ग्रामीणों ने कहा यदि विद्युत विभाग के सुचना पर दमकल नहीं आता तो सब स्टेशन सहित बिजली कालोनी भी आग  चपेट में आ जाता। 

No comments:

Post a Comment