कांडी में जिलास्तरीय किसान मेला का सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन।

कांडी:- प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आत्मा गढ़वा के तत्वावधान में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मेला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्रा,उप परियोजना निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख नीतू पाण्डेय,बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दूबे तथा बीडीओ गुलाम समदानी ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान अपने खेतों में फसल का उत्पादन वैज्ञानिक विधि से करें।ताकि फसल का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके।बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश व देश की सरकार किसानों के लिए की लाभकारी योजनाएं चला रही है।जिसका लाभ कांडी प्रखंड के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। यहां के किसानों को समय पर खाद व बीज भी समय पर नहीं मिलता है।अभी तक प्रखंड के किसानों को सूखा राहत,फसल बीमा व परती भूमि की प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिला है। जिसकारण किसानों में रोष व्यापत है। बीडीओ गुलाम समदानी ने जय जवान,जय किसान व जय विज्ञान को अपनाते हुए सभी किसान कृषि कार्य करें।
किसान मेला में उपस्थित किसानों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्वीज में अव्वल आए किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।
किसानों द्वारा मेला में चना,अरहर,मक्का,सरसो,मसरुम, फल,सब्जी तथा की तरह के फूलों का प्रदर्शनी दिया गया। चार सदस्यीय गठित निर्णायक टीम द्वारा कृषि प्रदर्शनी में बेहतर उत्पाद को प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार घोषित किया। वहीं बीज बनाने वाली कंपनी पायनियर, अंकुर, विकास भारती विशुनपुर सहित कई कंपनियों ने भी अपने-अपने स्टौल लगाए।
मौके पर उप प्रमुख चिंता देवी,जिप सदस्य हसन राम, मुखिया संध्या देवी, विनोद प्रसाद, योगेन्द्र राम,बीडीसी मीरा देवी,कांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह,बीटीएम रणजीत सिंह, धनंजय सिंह,आकाश सिंह, पिंकू पांडेय,प्र.कार्य समिति सदस्य गुड्डू सिंह,नीरज सिंह,ऋषि कुमार तिवारी, अरविंद कुमार चौबे,मोती महतो,नूर मोहम्मद,बृजकिशोर महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment