एक नारा एक नाम, जय श्री राम जय श्री राम व हर हर महादेव के जय कारा के साथ भव्य जुलूस निकाला

रमना:-रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को रामनवमी आयोजन समिति तथा विभिन्न अखाड़े द्वारा भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया |जुलूस मे शामिल हजारो लोगों ने एक नारा एक नाम, जय श्री राम जय श्री राम व हर हर महादेव के जय कारा लगा रहे थे |इस दरम्यान हजारों रामभक्तो ने महावीरी झंडा व पारंपरिक अस्त्र शस्त्रो के साथ पुरा रमना का भ्रमण किया|रमना भ्रमण के दरम्यान लोगों ने अपने अपने दरवाजे पर महावीरी झंडा का पुजा करते हुए प्रसाद चढ़ाया |श्री सीताराम मानस मंदिर रामनवमी पुजा और जुलूस आयोजन समिति के द्वारा निकाले गए जुलूस मे मानदोहर, मड़वनिया, सिलिदाग, बगौंधा सहित कई स्थानों से पहुंचे रामनवमी जुलूस समाहित होकर मुख्य पथ  , बजार  , रामगढ़, सिलीदाग  , भागोडीह  , मडवनिया होते हुए श्री सीताराम मानस मंदिर में समाप्त हो गई |सूर्या कल्ब रमना रामनवमी पुजा व जुलूस आयोजन समिति सिलिदाग के द्वारा रामदरवार की आकर्षक झांकी निकाली गई|रामनवमी को देखते हुए प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त रही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी दयानंद कारजी और थाना प्रभारी कलीम अख्तर खान दलबदल के साथ जमे रहे|
-भंडारा का हुआ आयोजन -
-श्री सीताराम मानस मंदिर में हवन पुजन के बाद समाजसेवी रामसेवक प्रसाद व सुनिल कुमार चंद्रवंशी के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया जबकि जय भवानी संघ सिलिदाग द्वारा सिलिदाग दुर्गा मंदिर मे भंडारा का आयोजन किया गया है वही जागृति सेवा मंच के द्वारा शरबत पानी का व्यवस्था रामभक्तो व जुलूस मे शामिल लोगों के लिए किया गया |

No comments:

Post a Comment