विश्रामपुर- नप अंतर्गत आयोजित रामजन्म महोत्सव समारोह में रामनवमी पूजा महासमिति व बजरंग दल ने नगर क्षेत्र के 151 विशिष्टजनों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया ।इस विशिष्ट कार्यक्रम की अद्यक्षता सूबे के स्वास्थ्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया।वहीँ संचालन प्रो नन्दलाल शुक्ल ने किया।पूजा समिति के चौथीबार अध्य्क्ष बने अमित कुमार चौबे की अगुआई में 100 से अधिक सदस्य व पदाधिकारियों ने मंचासीन राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्टजनों को केसरिया पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।सबसे पहले स्वास्थ्यमंत्री को पगड़ी बांधा गया।इसके बाद प्रदेश बीजेपी नेता टिकैत चौबे ,विजय कुमार चौबे,अमृत शुक्ल , ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार चौबे,प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता अजय दुबे , छोटन उपाध्याय,रामचंद्र यादव इदरीश हवारी, गुलाम नबी , ,अधिवक्ता सुधीर चौबे,जिप सदस्य विजय रविदास, फिरोज खान,गोपाल राम,अनुज कुमार पांडेय,नगर उपाद्यक्षअनिल कुमार पांडेय,बरिष्ठ समाजसेवी डॉ राजेश्वर पांडेय, बिल्लू बाबा, राजेश चौबे,भूषण बिहारी चौबे, पार्षद दिनेश शुक्ल,नजमुद्दीन नूरी,,रामचंद्र दीक्षित, पुलिस इंस्पेक्टर डीएन रजक, थाना प्रभारी नूतन मोदी सहित कई गणमान्य लोग को सम्मानित किया गया।
विशिष्टजन को मिला पगड़ी सम्मान ,दर्जनभर अल्पसंख्यक प्रतिनिधि भी हुए सम्मानित भगवा रंग में रंगा पूरा नगर परिषद
प्रकाशित तिथि -
March 25, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment