स्क्रूटनी के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

वंशीधर नगर: नगर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क के दौरान लोगों से नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के वायदा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जूट गये है। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेश कुमार चौबे ने जंगीपुर, पाल्हे कला, जतपुरा, अधौरा, पुरैनी, अहिपुरवा, पेट्रोल पंप आदि क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों से नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिये एक मौका देने की अपील की।

No comments:

Post a Comment