वंशीधर नगर :चैत्र नवरात्र के प्रारम्भ होते ही पुरा अनुमंडल मुख्यालय भक्तिमय हो गया। नवरात्र पर्व को लेकर जंहा सभी मंदिरो मे श्रद्धालुओ की भीड़ प्रारम्भ हो गया। वही विभिन्न समिति द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर लगाए जा रहे भगवा झंडो से पट गया है। अनुमंडल के गायत्री शक्ति पीठ मे गायत्री परिवार के अनुयायो ने अहले सुबह कलश स्थापना कर नवरात्र पुजा प्रारम्भ कर दिया वही सर्वेश्वरी समुह आश्रम मे भी कलश स्थापित कर नवरात्र पाठ का आयोजन किया गया। रामनवमी पर्व को लेकर हिन्दु सेना के सदस्यो ने पुरा शहर को भगवा झंडा लगाकर पाट दिया। हिन्दु सेना के अध्यक्ष विनीत कुमार शरद ने बताया कि इस बार रामनवमी पर्व एतिहासिक होगा। तीस गांव से एक ही समय पर जुलुस निकाला जाएगा। सभी जुलुस मे शामिल लोग परंपारिक अस्त्र शस्त्र लेकर शामिल होगे। गायत्री शक्ति पीठ मे बंशीधर मंदिर ट्रट के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव, अजीत चौबे, अनील अग्रवाल, ललसु राम, सुरेश विश्वकर्मा, नागवंती देवी, अनिता देवी, इन्द्रावती देवी, राज लक्ष्मी, रेनु देवी, साक्षि कुमारी, राहुल कुमार, भगवान प्रसाद, रवि कुमार सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
चैत्र नवरात्र प्रारंभ
प्रकाशित तिथि -
March 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Latehar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment