बंशीधर नगर :नगरउंटारी अनुमंडल के मर्चवार ग्राम स्थित लौगां नदी से हो रहे अवैध बालु उठाव मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने स्थल पर पहुच जायजा लिया।पहुचने के बाद बालु उठाव कर रहे ट्रैक्टर भाग निकले वही बालु निकाल रहे मजदुर भी भागने लगे। जायजा लेने के क्रम मे लौगां नदी पर लगभग दो सौ ट्रैक्टर बालु उठाव कर रखा गया था जिसे देख एसडीओ ने नाराजगी जताया। उन्होने कहा कि बालु को जब्त करने के लिए खनन विभाग को सुचना दिया जा रहा है। उन्होने जायजा के क्रम मे पहुचे थाना पुलिस को लगातार गश्ती कर नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि बालु उठाव करने आए ट्रैक्टर को पकड़े। एसडीओ ने उपस्थित कुछ ग्रामीणो ने बालु उठाव करने के मामले मे पुछताछ किया। इस दौरान ग्रामीणो ने बताया कि बालु माफियाओ द्वारा पिछले पन्द्रह दिनो से बालु उठाव किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब वे मनाकरते है तो मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। लोगों ने कहा कि दो दिन पुर्व उठाव पर रोक लगा रहे थे तो मारपीट किया जिसकी सुचना थाना को दे चुके है। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि बालु उठाव कर रहे लोगों पर चिन्हित कर प्राथमिकि दर्ज किया जाएगा
नदी से अवैध बालु का उठाव
प्रकाशित तिथि -
March 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment