विश्रामपुर- नप बिश्रामपुर परिसर स्थित पंचमुखी मंदिर से रविवार को 551 कलश के साथ विशाल मंगल.कलश शोभा यात्रा निकली।प्रावाचिक कबिता शाश्त्री अयोध्या की अद्यक्षता व पुजारी पंडित अचितानंद पाण्डेय व गोपाल पांडेय के निर्देशन में रविवार 18 से शुरू होकर 25 मार्च तक संगीतमय श्री रामकथा होगी ।वहीँ गाजेबाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में शामिल अधिकांश महिला व कन्याएं विशाल जुलूस के शक्ल में रंग -बिरेंगे परिधानों में सुसज्जित थी।सभी माथेपर कलश लेकर दो किमी नगें पांव चलकर शिव नदी तट से मंत्रपूजित जल लेकर पंचमुखी मंदिर पर लाकर स्थापित किये।इस महती धार्मिक अनुष्ठान के प्रारंभ में आयोजित कलशयात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी व इलाकाई विशिष्टजन शामिल हुए।बतौर मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह,उर्फ़ पप्पू सिंह पप्पू अधिवक्ता सह राजद प्रदेश युवा महासचिव , स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, के अलावा कलश शोभा यात्रा में शामिल बिश्रामपुर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश मार्शल ,सचिव शिव सोनी ,उपाध्यक्ष राकेश केसरी , पूजा समिति के निगरानी कर्ता राजन पांडे ,दीपक कुमार , राम कुमार ठाकुर , जिला संयोजक बजरंग दल पंकज लाल,मनीष कुमार,नीरज कुमार, टूना बक्सराय,गोपाल सोनी,सोनू दुबे,वार्ड पर्सद 16 पूनम देवी,सुनील चौधरी,संजय ठाकुर,देवनाथ यादव,बिजय कुमार रवि, रमेश चौबे ,गौतम कुमार ,रघुनाथ सिंह, सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र बैठा , बघमनवा पूर्ब मुखिया सूर्यदेव यादव, देवनाथ यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,एसआई रविरंजन सिंह,रवि यादव ,लक्षमण यादव सहित कई लोग शामिल थे।
551 कलश के साथ बिश्रामपुर में निकली कलश विशाल शोभायात्रा
प्रकाशित तिथि -
March 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment