महावीर जयंती पर गढ़वा में निकाली गयी शोभा यात्रा

गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा में शनिवार को महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री महावीर मंडल गढ़वा द्वारा रंका मोड़ संकट मोचन हनुमान मन्दिर से पालकी पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर उसे मुख्य मार्ग होते हुए श्रीरामलला मन्दिर सोनपुरवा तक लाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी व प्रभु श्रीराम जी की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय, संतोष केशरी, सूरज सिंह, सन्नी चन्द्रवंशी, विनय कांस्यकार आदि लोगों ने पालकी को कंधा दिया।

No comments:

Post a Comment