रामरथ के साथ रेहला में निकला विशाल महाबीरी जुलूस

विश्रामपुर - मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की  जयंती  रामनवमी महोत्सव पर रेहला रामनवमी पूजा समिति व बजरंग दल के सैकड़ो भगवाधारी बजरंगी युवकों ने रविवार को कस्बा के हृदयस्थली महावीर चौक से गाजेबाजे के साथ  विशाल  व भव्य और  आकर्षक फूलों से सुसज्जित रामरथ  के साथ महाबीरी जुलुस निकाला। जुलूस में   हजारों रामभक्त श्रद्धालु माथे पर केसरिया  पगड़ी , गले में रामनाम अंकित पट्टी और हाथ में पारंपरिक हथियार से लैस होकर जय श्री राम  व जय हनुमान  नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। जुलूस की अगुआई बजरंग दल व रामनवमी  पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार चौबे उर्फ पंकज कर रहे थे। जबकि जुलूस में सूबे के स्वास्थ्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा के प्रदेश कद्दावर नेता टिकैत चौबे , मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद यादव , इदरीश हवारी ,,सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय, सुशील शुक्ल भाजयुमो नेता विवेक शुक्ल,महेंद्र कुमार चौबे, जिप सदस्य विजय रविदास , फिरोज खान ,गोपाल राम ,बरिष्ठ समाजसेवीबिल्लू चौबे व राजेश चौबे,प्रो नंदलाल शुक्ल  समेत  शहर के अधिकांश व्यवसायी और रामभक्त शामिल थे।  इनके अलावा प्रदेश कॉंग्रेस के युवा नेता अजय दुबे, अमृत शुक्ल ,रासबिहारी तिवारी सहित कई पार्टीजन इसमें शरीक हुए। मंदिर के समक्ष रामरथ की पूजा अर्चना के बाद जुलूस जय श्री राम के उदघोष के साथ नगर परिभ्रमण को रवाना हुई।  यह थाना चौक  होते हुए सिद्धपीठ योगीवीर देवस्थल पहुंचा।

No comments:

Post a Comment